यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय के क्या कारण थे? विस्तार से समझाएं।
उत्तर: यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय के मुख्य कारण निम्नलिखित थे:
1. फ्रांसीसी क्रांति का प्रभाव: १७८९ की क्रांति ने 'स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व' का नारा दिया, जिसने लोगों में अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम जगाया।
2. नेपोलियन के विजय अभियान: नेपोलियन ने यूरोप के कई राज्यों को जीतकर वहाँ एक समान कानून और प्रशासनिक व्यवस्था लागू की, जिससे लोगों में एकता का भाव पैदा हुआ।
3. मध्यम वर्ग का उदय: शिक्षित मध्यम वर्ग (शिक्षक, व्यापारी, डॉक्टर) ने रूढ़िवादी व्यवस्था का विरोध किया और राष्ट्रीय एकता की मांग की।
4. भाषाई और सांस्कृतिक एकता: समान भाषा और साझा इतिहास ने लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।
5. विदेशी शासन का विरोध: इटली और जर्मनी जैसे राज्यों पर विदेशी प्रभाव के खिलाफ जनता का असंतोष राष्ट्रवाद के रूप में उभरा।